मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
खजुराहो से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद सपा और कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावी बाॅन्ड की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तन्खा लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने जितने फर्जी मामले विपक्षी दलों पर लादे हैं, इसकी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा से सवाल करते हुए कहा है कि यहां आने के बाद वीडी शर्मा की आय पांच गुनी हो गई है और यहां के लोगों की आय घट गई। पटवारी ने कहा, काला धन वालों से चंदा लेकर उनको भी भाजपा सरकार ने बचा लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यदि देश में भ्रष्टाचार-अत्याचार से मुक्ति पाना है तो इंडिया गठबंधन को चुनना अति आवश्यक है। आम सभा को सपा नेता दीप नारायण यादव ने भी संबोधित किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T3ZPmLt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/T3ZPmLt
via IFTTT
Comments
Post a Comment