मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
केंद्रीय जेल में एसपी-कलेक्टर का पहला निरीक्षण:कलेक्टर ने कहा- जेल में मैन्युअल का कड़ाई से पालन करें, बैरिक के बाहर गुटके और बिडल के खाली रैपर मिले
ग्वालियर में 11 अप्रैल गुरुवार की शाम को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और कलेक्टर रुचिका चौहान एवं जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ केन्द्रीय जेल का बारीकी से निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह मैन्युअल का कड़ाई से पालन कर कारागार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही इसमें कोई ढिलाई न हो। केंद्रीय जेल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सजा प्राप्त एवं विचाराधीन कैदियों की बैरक व उनकी भोजन व्यवस्था देखी। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुसार की गईं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह सहित जिला प्रशासन व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जेल अधीक्षक सहित करीब पुलिस के 200 जवान मौजूद थे। वही जेल निरीक्षण के दौरान एक कैदी पर अधिकारियों कुछ रुपए भी प्राप्त हुए हैं, इसके अलावा कैदियों के बैरिक के बाहर गुटके के खाली पाउच,बीड़ी के बिडल सहित अन्य वस्तुएं डाली हुई मिली है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VxUQEP9
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VxUQEP9
via IFTTT
Comments
Post a Comment