मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भास्कर संवाददाता|राजगढ़ खिलचीपुर-माचलपुर मार्ग पर सोमवार रात करीब 11:45 बजे घायल अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत मंगलवार को जिला अस्पताल में हो गई। दोपहर करीब 3 बजे घायल की मृत्यु की पुष्टि किए जाने तक उसकी पहचान या परिजनों की कोई जानकारी मिली थी। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। 108 एंबुलेंस 4568 के एमटी बजरंग दांगी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे उन्हें खिलचीपुर-माचलपुर मार्ग दोबड़ा-पाड़ल्या के मध्य सड़क किनारे किसी के गंभीर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर 108 टीम मौके पर पहुंची तब वहां लोगो की खासी भीड़ तो लगी थी। लेकिन किसी को भी सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति या दुर्घटना की जानकारी नहीं थी। जिस पर घायल को तुरंत लाकर रात करीब 12:30 बजे खिलचीपुर अस्पताल छोड़ दिया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात करीब 1:20 बजे ट्रामा सेंटर के बरामदे में उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बताया गया की मरीज के एक हाथ पर नीलेश नाम गुदा हुआ है। मंगलवार सुबह राउंड के समय ड्यूटी डाक्टर ने उसे देखा तब तक घायल की सांस चल रही थी। लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी नर्स ने मरीज को देखा तो उसे मरीज में किसी प्रकार की हलचल नजर नहीं आई, जिस पर उसने अस्पताल में मौजूद इमरजेंसी ड्यूटी डाक्टर को बुलाया, करीब आधे घंटे बाद पहुंचे डाक्टर ने सीपीआर के बाद घायल की मौत की पुष्टि की। तब तक भी मरीज के पास न तो कोई परिजन पहुंचा था न ही उसकी पहचान स्पष्ट हो पाई थी। ऐसे में काफी देर तक शव उसी पलंग पर खुला ही पड़ा रहा। बाद में शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा गया है। जहां अब भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m6K5Zxt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/m6K5Zxt
via IFTTT
Comments
Post a Comment