मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
क्रॉप कवर टेक्नीक से पपीते की खेती:निमाड़ के किसान की फसल 45 डिग्री में भी रहेगी हरी-भरी, 20 लाख तक कमाई
चना, मक्का और गेहूं की अच्छी पैदावार नहीं हुई, तो निमाड़ में 61 साल के किसान ने क्रॉप कवर टेक्नीक से पपीता की खेती शुरू की है। वह बताते हैं कि इस टेक्नीक से तापमान 10 से 15 डिग्री तक कम हो जाता है। क्षेत्र में जब तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। उस समय भी फसलें हरी-भरी रहती हैं। साथ ही, पौधे में नमी बनी रहती है, जिससे ग्रोथ अच्छी होती है। दैनिक भास्कर की स्मार्ट किसान सीरीज में इस बार आपको धार जिले के मनावर में रहने वाले किसान सुरेश पाटीदार (गडीवाले) से मिलवाते हैं। सुरेश ने पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी की ओर रुख किया है। उन्होंने आधुनिक तरीके से 30 बीघा में 13 हजार 200 पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि दो पौधों के बीच की दूरी कम से कम 8 बाय 5 फीट रखी है। अभी पौधे 8-8 इंच के हो गए हैं। जानते हैं सुरेश पाटीदार से ही पपीते की खेती शुरू करने की कहानी... निमाड़ में किसानों को कभी बदलते मौसम की मार, तो कभी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। इस बार ओस और कोहरे के कारण चना और गेहूं की फसल का उत्पादन अच्छा नहीं हुआ। चने का उत्पादन जहां 4 से 6 क्विंटल प्रति बीघा में होता था। इस बार एक से दो क्विंटल प्रति बीघा तक उत्पादन गिर गया है। क्षेत्र में करीब 60% ही उत्पादन किसान ले पाए हैं। अनाज की क्वालिटी भी गिर गई है। इस कारण इस बार मैंने खेती में नया करने के बारे में सोचा। दूसरे किसानों ने बताया कि पपीते की खेती में परंपरागत खेती से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। महाराष्ट्र के सोलापुर से पपीते के पौधे मंगवाए। 30 बीघा के दो खेतों में लगवाए। इसके बाद जब पौधे थोड़े बड़े हो गए, तो क्रॉप कवर लगवाए। उस समय मजदूरी और कवर लेकर एक पौधे पर करीब 30 रुपए खर्च आया था। कुल 3 लाख 90 हजाए रुपए लागत आई है। पपीता का पहला उत्पादन दीपावली तक निकलेगा। इसमें करीब 20 लाख रुपए मुनाफा होने की संभावना है। इसके अलावा, केला, आम, जाम, सीताफल की भी खेती करता हूं। इस बार पपीता की खेती बडे़ स्तर पर किया है। मुझे आधुनिक तकनीक और उन्नत कृषि कार्य करने पर दिल्ली में जिला मिलेनियम किसान अवॉर्ड का सम्मान भी मिल चुका है। निमाड़ की 45 डिग्री के तापमान में इन नन्हे पौधों को जीवत रखना बड़ी चुनौती होती है। पपीता के पौधों को वातावरण और वायरस से बचाने के लिए डिस्पोजल जैविक कागज से बने क्रॉप कवर को बांस की लकड़ियों की मदद से चारों ओर से कवर किया है। इस कवर को अप्रैल और मई की गर्मी तक रखा जाता है। जब 2 फीट से ज्यादा बड़े पौधे हो जाते हैं, तब इसे निकाल लिया जाता है। क्रॉप कवर टेक्नीक से खेती गुजरात में किसानों को करते देखा था। पपीते की खेती को छोटे बच्चों के जैसे देखभाल करना पड़ती है। पपीता का पौधा 13 रुपए और सुरक्षा में खर्च 17 रुपए पपीता का एक पौधा 13 रुपए के करीब आता है। इसकी सुरक्षा के लिए 17 रु. खर्च होते हैं। प्रतिदिन 2 घंटे ड्रिप से सिंचाई की जाती है। पपीता की फसल 14 महीने की होती है। अगर अच्छा भाव मिलता है, तो प्रति बीघा 90 हजार रुपए तक फसल बिक सकती है। मनावर क्षेत्र से पपीते के कच्चे फलों से दूध (पपेन) निकलने वाले सीधे एजेंट के माध्यम से राजस्थान, दिल्ली और मुंबई की दवाई फैक्ट्री के अलावा बड़ी फल मंडियों में जाता है। गर्मी में तेज धूप और लू से ऐसे होता है बचाव निमाड़ क्षेत्र में अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ती है, जिससे पत्तियां जल जाती हैं। पौधे के लिए गीली घास का इस्तेमाल करते हैं। इससे नमी बनी रहती है। पानी का संरक्षण करता है, वाष्पीकरण को कम करता है। स्वस्थ पौधों के विकसित होने में मदद करता है। वायरल की वजह से क्षेत्र में रकबा हुआ था कम ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि साल 2018-19 में मनावर ब्लॉक में करीब 150 हेक्टेयर में पपीता लगाया जाता था। उस समय उत्पादन भी अच्छा मिलता था। फिर पपीते की खेती में वायरस की समस्या बढ़ने से उत्पादन प्रभावित होने लगा, तो पपीता लगाना कम कर दिया। 2023-24 में रकबा फिर बढ़ने लगा है। इस साल करीब 70 हेक्टेयर में किसानों ने पपीता लगाया गया है। अगर वायरस की समस्या नहीं आती है, तो यह रकबा वापस पुराना मुकाम हासिल कर लेगा। इस तरह निकालते पपेन पपेन निकालने के लिए तीन महीने पुराने फल पर करीब तीन मिमी गहराई के 4-5 चीरे लंबाई में लगाए जाते हैं। इसके बाद दूध को मिट्टी या एल्युमिनियम के बर्तन में इकट्ठा किया जाता है। दूध के लिए ऐसे फलों का चुनाव होता है, जो छोटे होते हैं। जिसकी बिक्री पर अच्छी कीमत नहीं मिल सकती। ऐसे फलों को चीरा लगाने के बाद पकने दिया जाता है। इन फलों का उपयोग जैम, मुरब्बा, शेक आदि के रूप में भी किया जा सकता है। पपीते की खेती में लगने वाले प्रमुख रोग तना गलन: पपीते की फसल में तना गलन रोग के कारण पौधे के तने का ऊपरी छिलका पीला होकर गलने लगता है। धीर-धीरे यह गलन जड़ तक पहुंच जाती है। जिससे पौधा सूख जाता है। डम्पिंग ऑफ: यह रोग पपीते में नर्सरी अवस्था में आता है। इससे पौधे जमीन की सतह के पास से गलकर मरने लगते हैं। लीफकर्ल: यह एक विषाणु जनित रोग है, जो सफेद मक्खी के द्वारा फैलता है। इस रोग के कारण पत्तियां मुड़ जाती हैं। इस रोग से 70-80 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हो जाता है। ये भी पढ़ें। सब्जियों की खेती से हर साल 20 लाख की इनकम सागर के बीना से 4 किलोमीटर दूर बरदौरा गांव के रहने वाले हैं किसान मुकेश कुशवाहा। मुकेश के पास करीब 25 एकड़ जमीन है। जिसमें आलू, प्याज, टमाटर, बैंगन, गाजर, मेथी, पालक, धनिया, मूली, मटर की खेती कर रहे हैं। इसमें कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है। किसान ने बताया कि आधुनिक तरीके से खेती कर अच्छी कमाई की जा सकती है। पढ़िए पूरी खबर।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6F1JVmO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6F1JVmO
via IFTTT
Comments
Post a Comment