मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए होगा पूर्वाभ्यास:अगले दो दिन डायवर्ट रहेंगी शहर की कई सड़कें, यहां देखें रूट प्लान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को होने वाले रोड शो को लेकर सोमवार व मंगलवार को भोपाल रोड शो के पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसको लेकर शहर की कई सड़कों को ट्रैफिक पुलिस डायवर्ट किया है। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा एवं रोशनपुरा से लिली टॉकीज चौराहे तक रोड शो डायर्वसन व्यवस्था दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक रहेगी। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा तक आगे जाने वाले वाहन माता मंदिर से गीतांजली चौराहा, डिपो चौराहा ,स्मार्टसिटी रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर जा सकेंगे। रंगमहल से लिली टॉकीज आने जाने वाले वाहन रंग महल से पलाश तिराहा, के एल प्रधान, मछली घर, खटला पुरा, पीएचक्यू से लिली टॉकीज की और जा सकेंगे। वहीं नरसिंहगढ़ तिराहे से लालघाटी वीआइपी रोड पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क, माता मंदिर रंग महल से भारत टॉकीज हमीदिया रोड पर आवागमन पूर्णत पूरी प्रतिबंधित रहेगा । यह भी देखें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OPAd1eM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/OPAd1eM
via IFTTT
Comments
Post a Comment