मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा नगर निगम ने वसूला रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर:पिछली बार की अपेक्षा 10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी; आयुक्त ने कहा- तालाबंदी-जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी
संपत्ति कर वसूलने के लिए रीवा नगर निगम ने सख्त तेवर अपनाए हैं। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप नगर निगम ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर वसूल किया है जो पिछली बार से काफी ज्यादा है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि रीवा नगर निगम ने इस बार 21 करोड़ 75 लाख की वसूली की है। पिछले वर्ष 19 करोड़ 68 लाख रुपए की वसूली हुई थी। जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि बकाया संपत्ति कर वसूल किया जा सके। ऐसे में जो भी लोग संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की करवाई जारी रहेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aMm9RVN
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/aMm9RVN
via IFTTT
Comments
Post a Comment