मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
डिंडौरी में रावण दहन के दौरान बिजली गुल:मोबाइल की रोशनी से जगमगाया मैदान; राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर ले गए विधायक
डिंडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में विजयादशमी पर रावण दहन के दौरान करीब पांच मिनट तक बिजली गुल रही। इस दौरान मैदान में मौजूद हजारों लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की। इसी रोशनी में राम-रावण संग्राम का मंचन हुआ। इससे पहले विधायक ओमकार मरकाम और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, राम-लक्ष्मण बने कलाकारों को कंधे पर बैठाकर रणभूमि तक ले गए। मोबाइल की रोशनी में हुआ राम-रावण युद्ध रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने से मैदान में अंधेरा छा गया। दर्शकों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर मैदान को रोशन कर दिया। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और रावण का दहन किया गया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी आशीष खरे भी मौजूद रहे। भंडारे और विसर्जन जुलूस भी निकले विजयादशमी पर नगर में भंडारों का आयोजन हुआ और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस निकाले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1kJvZNa
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1kJvZNa
via IFTTT
Comments
Post a Comment