मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नरसिंहपुर में बदला मौसम, अचानक हुई बारिश:सालीचौका सहित कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित; कुछ दिनों तक बनी रहेगी बादलों की आवाजाही
नरसिंहपुर जिले में शनिवार देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सालीचौका सहित जिले के कई हिस्सों में आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई। लगभग 20 से 25 मिनट तक हुई इस बेमौसम बरसात ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर फिसलन और बढ़ी ठंड शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन शाम को हुई बारिश के बाद ठिठुरन और बढ़ गई है। बारिश के कारण सड़कों पर अचानक फिसलन बढ़ गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक दुर्घटना से बचने के लिए बेहद सावधानी से वाहन चलाते नजर आए। बाजारों में मची अफरा-तफरी बारिश शुरू होते ही व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार की शाम होने के कारण बाजारों में खासी भीड़ थी। अचानक पानी गिरने से लोग भीगने से बचने के लिए दुकानों के छज्जों और सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भागते दिखे। हालांकि बारिश का दौर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन कुछ ही देर की तेज बौछारों ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मौसम विभाग का अनुमान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या मध्यम बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सर्दी-खांसी से बचने की सलाह दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wX1vIyl
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wX1vIyl
via IFTTT
Comments
Post a Comment