मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जमीन पर कब्जे के विरोध में किसान परिवार धरने पर:नीमच कलेक्ट्रेट के बाहर 8 माह की बच्ची, दिव्यांग बेटे संग प्रदर्शन
नीमच में एक किसान परिवार अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा है। कारुंडा निवासी लक्ष्मीनारायण पाटीदार सोमवार रात से अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार में उनकी आठ माह की पोती और एक दिव्यांग बेटा भी शामिल हैं, जो कड़ाके की ठंड में रात बिताने को मजबूर हैं। किसान लक्ष्मीनारायण पाटीदार का आरोप है कि सेमार्डा की राजस्व सीमा में स्थित उनकी 3.9 हेक्टेयर (लगभग 15 बीघा) जमीन में से डेढ़ बीघा पर पड़ोसी श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह और चमन सिंह ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने खेत का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिससे किसान को अपनी जमीन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि वे राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील के निवासी हैं, लेकिन उनकी खेती की जमीन मध्य प्रदेश की सीमा में आती है। अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने पुलिस थाने से लेकर राजस्व अधिकारियों तक कई बार शिकायतें की हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। थक-हारकर किसान अपने परिवार, जिसमें उनकी पत्नी, तीन बेटे, बहू और मासूम बच्ची शामिल हैं, के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हैं। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें अपनी जमीन का भौतिक कब्जा नहीं मिल जाता और खेत का रास्ता बहाल नहीं किया जाता, तब तक वे कलेक्ट्रेट से नहीं हटेंगे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/b6zZ1vh
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/b6zZ1vh
via IFTTT
Comments
Post a Comment