मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर के एकलव्य आवासीय स्कूल से 3 छात्र लापता:स्कूल प्रबंधन पर परिजन ने लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर के रामपुर स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल (विशेष पिछड़ी जनजातीय) में पढ़ने वाले तीन छात्र गायब हो गए हैं। मामले का खुलासा आज दोपहर तब हुआ, जब विद्यालय के शिक्षक गोरखपुर थाने पहुंचे और तीनों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बच्चे सोमवार देर रात लापता हुए थे, लेकिन इसकी सूचना आज दोपहर दी गई। इस बीच स्कूल की प्राचार्य मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हो गई हैं। पीटी से पहले गिनती में कम मिले छात्र जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर कक्षा 8 में पढ़ते थे। सोमवार रात तीनों बच्चे भोजन के लिए मेस भी नहीं गए थे। मंगलवार सुबह पीटी से पहले जब छात्रों की गिनती की गई, तो तीन बच्चे गायब पाए गए। इसके बाद स्कूल की ओर से तत्काल परिजन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गायब छात्रों में एक जबलपुर, दूसरा मंडला और तीसरा सिवनी का निवासी है। परिजन का आरोप है कि प्रबंधन ने मोबाइल पर बच्चों के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन स्पष्ट जानकारी देने के बजाय मामले को टालता नजर आया। छात्रावास से गायब हुए कक्षा-8 के तीन छात्र, पुलिस जांच में जुटी दूर-दूर से जबलपुर पहुंचे परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि पुलिस विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और छात्रावास के सुरक्षा गार्डों और अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, लापता छात्रों के परिजन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बच्चों की जिम्मेदारी स्कूल की थी और रात के समय छात्रावास से तीन बच्चों का गायब हो जाना प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। पुलिस प्रशासन बच्चों की तलाश में जुटा हुआ है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन की चुप्पी और सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक ने आवासीय विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही छात्रों का पता लगा लिया जाएगा, लेकिन परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/49wcQd6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/49wcQd6
via IFTTT
Comments
Post a Comment