विदेशों से उधार लिए ‘नॉर्मल’ हेल्थ मानक अब बदलेंगे:ICMR महानिदेशक डॉ. राजीव बोले- भारत बना रहा अपने बच्चों और बड़ों की असली स्वास्थ्य रेंज Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

विदेशों से उधार लिए ‘नॉर्मल’ हेल्थ मानक अब बदलेंगे:ICMR महानिदेशक डॉ. राजीव बोले- भारत बना रहा अपने बच्चों और बड़ों की असली स्वास्थ्य रेंज

हम और आप जब ब्लड टेस्ट कराते हैं, तो रिपोर्ट में जो ‘नॉर्मल रेंज’ दिखती है, वह ज्यादातर पश्चिमी देशों के लोगों पर आधारित होती है। यानी यूरोप-अमेरिका के खान-पान, बॉडी और जेनेटिक्स के हिसाब से तय की गई रेंज। लेकिन भारत में रहने वाले बच्चों और बड़ों की बॉडी, जेनेटिक्स, मौसम और खान-पान पूरी तरह अलग हैं। यही वजह है कि कई रिपोर्टें बॉर्डर लाइन आती हैं और मरीज फालतू की दवाएं खा बैठते हैं। अब यह पूरी कहानी बदलने वाली है। देश में पहली बार एक राष्ट्रीय अध्ययन शुरू हुआ है, जो भारतीयों के लिए असली हेल्दी मानक तय करेगा। एम्स भोपाल में आयोजित चौथे रिसर्च डे कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि देशभर से व्यापक डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व के लोग शामिल हैं, ताकि सही मायने में “भारतीय नॉर्मल रेंज” तय की जा सके। भारत में जेनेटिक्स, खान-पान, मौसम, संस्कृति और लाइफस्टाइल सब अलग हैं, इसलिए हमारे बच्चों और वयस्कों के लिए अलग मेडिकल पैटर्न बनते हैं। इलाज नहीं, रिसर्च आधारित समाधान ढूंढने पर फोकस कार्यक्रम में यह भी सामने आया कि भारत में स्वास्थ्य व्यवस्था अब इलाज-केंद्रित नहीं रहेगी, बल्कि रिसर्च आधारित समाधान की ओर बढ़ेगी। ICMR ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखकर 12 से 15 रिसर्च प्राथमिकताएं तय की हैं। जिनमें टीबी, एनीमिया, कुपोषण, नवजात मौतें, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर शामिल हैं। इन पर पांच बड़े राष्ट्रीय रिसर्च चल रहे हैं और आने वाले समय में इनका असर सरकारी नीतियों में दिखाई देगा। अब रिसर्च सिर्फ अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दूर के गांवों और कमजोर आबादी तक पहुंचेगी। इसमें टीबी की पहचान को तेज करने के लिए हैंड-हेल्ड एक्स-रे और एआई आधारित टूल बनाए जा रहे हैं। एनीमिया की समस्या को “साइलेंट संकट” बताते हुए लक्ष्य रखा गया है कि इसे 50% से घटाकर 20% किया जाए। नवजात मौतों को कम करने के लिए जन्म के शुरुआती घंटों पर फोकस किया जा रहा है। कुपोषण के खिलाफ जीवनचक्र आधारित मॉडल तैयार हो रहे हैं, जिसमें मां से लेकर बच्चे तक हर पड़ाव को सुधारने की बात है। लैब से समाज तक पहुंचे रिसर्च एम्स भोपाल में मंगलवार को चौथा रिसर्च डे आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से डॉक्टर, शोधकर्ता और वैज्ञानिक पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Translating Thought to Impact” था। यानी शोध को समाज पर असर पैदा करने तक पहुंचाना। कार्यक्रम में डॉ. राजीव बहल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एडिटर-इन-चीफ डॉ. पीयूष गुप्ता भी मौजूद थे। एम्स भोपाल की तरफ से निदेशक डॉ. माधवानंद कर, डीन एकेडमिक्स डॉ. रजनीश जोशी, डीन रिसर्च डॉ. रेहान-उल-हक और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विकास गुप्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन दिखाता है कि एम्स भोपाल अब सिर्फ इलाज करने वाला संस्थान नहीं रहा, बल्कि रिसर्च और नीति निर्माण का केंद्र बनता जा रहा है। डॉ. बहल ने बताया कि देशभर में जो कुल रिसर्च प्रोजेक्ट चल रहे हैं, उनमें से लगभग एक प्रतिशत अकेले एम्स भोपाल में हो रहा है। यह संख्या देखने में छोटी लगती है, लेकिन संस्थान के आकार और उम्र को देखते हुए यह बड़ी उपलब्धि है। केवल एक प्रतिशत फंड एम्स भोपाल को मिल रहा डॉ. बहल ने कहा कि उनके पास जो कुल रिसर्च फंड है, उसमें से एम्स भोपाल फिलहाल केवल एक प्रतिशत ले पा रहा है, जबकि दिल्ली एम्स की क्षमता 12 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर भोपाल एम्स रिसर्च और बढ़ाए और अच्छे प्रोजेक्ट भेजे, तो यह अनुपात आसानी से दोगुना हो सकता है। पेटेंट और छात्र को मिल सम्मान कार्यक्रम में कई वैज्ञानिक सत्र हुए, जिनमें रिसर्च नैतिकता, युवा वैज्ञानिक निर्माण, पीएचडी रिसर्च और 3D बायो-प्रिंटिंग जैसे विषयों पर बातचीत हुई। रिसर्च शोकेस भी सजाया गया, जिसमें सबसे ज्यादा पेटेंटेड प्रोजेक्ट एम्स के डेंटल विभाग से थे। दंत रोग विशेषज्ञों ने बताया कि उनके कई इनोवेशन भारत सरकार से पेटेंट ले चुके हैं और आगे चलकर देश की जनता के लिए सस्ते विकल्प बनेंगे। कार्यक्रम में पीजी और यूजी छात्रों को उनके शोध के लिए गोल्ड मेडल और सम्मान दिया गया। ये खबर भी पढ़ें... एम्स भोपाल से उड़ान भरेगी एयर एम्बुलेंस' अब एम्स भोपाल से ही एयर एम्बुलेंस के लैंड और टेकऑफ कराने की तैयारी चल रही है। इसे लेकर संस्थान में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव सोमवार को भारत सरकारी की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी (SFC) में रखा गया है। इसके अलावा 200 बेड का कैंसर अस्पताल (ऑन्कोलॉजी सेंटर), 150 बेड का अपेक्स ट्रॉमा सेंटर, यूरोलॉजी विभाग में रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम और वर्चुअल ऑटोप्सी जैसे प्रोजेक्ट की डिटेल प्रेजेंटेशन भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दी। पूरी खबर पढ़ें

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rcAJkU8
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...