मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 29 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना भानपुर चौकी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौके पर पुलिस चेकिंग चल रही थी। छोला थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान अमन साहू (29) के रूप में हुई है, जो सागर धाम कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। हादसे के बाद अमन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अमन उसे समय नशे की हालत मेंथा। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमन कुछ समय से घटनास्थल के आसपास ही मौजूद था और उसने 3–4 बार मौके पर चक्कर लगाए थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8MB05XW
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/8MB05XW
via IFTTT
Comments
Post a Comment