मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण प्रोग्राम में हिस्सा लिया। एलन मध्यप्रदेश के जोनल हेड डॉ.विपिन योगी ने बताया कि एलन इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, महू, मंडलेश्वर, धार (मोहनखेड़ा) और बुरहानपुर में सुबह और शाम की क्लास में लगभग 21000 स्टूडेंट और 1000 स्टाफ मेंबर्स को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इंस्टीट्यूट के देशभर के 64 शहरों के स्टडी सेंटर्स पर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले करीब 3.25 लाख स्टू़डेंट्स ने शपथ ली। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने आस-पास वालों को भी नशा करने से रोकने का संकल्प दिलवाया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x4eiV5z
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/x4eiV5z
via IFTTT
Comments
Post a Comment