मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
खाद्य सुरक्षा प्रशासन के जांच दल ने थाना बानमौर के सामने एबी रोड़ पर थाना बानमौर के पुलिस बल के सहयोग से दुग्ध वाहनों को रोककर चलित लैव से दूध की जांच की गई। 08 दुग्ध विक्रेताओं से 16 दूध के नमूने जांच किए गए। दूध में यूरिया, डिटरजेंट, हाईड्रोजन परऑक्साईड की जांच की गई। संदीप बघेल की जांच दल की टीम जय भोले नाथ डेयरी पर पहुंची। वहां से पनीर तथा दही के मिलावटी होने के संदेह पर पनीर एवं दही का नमूना संग्रहित किया गया। राजकुमार गुर्जर की टीम ने नूराबाद स्थित गणेश डेयरी से घी का नमूना लिया। 06 अगस्त को ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा 200 किग्रा पनीर पकड़ा गया था, जो जौरा के मेघ सिंह कुशवाह की डेयरी से भेजा गया था। सूचना प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर एवं अनिल प्रताप सिंह परिहार जौरा स्थित मेघ सिंह कुशवाह की डेयरी पर पहुंचे, यहां डेयरी का निरीक्षण करने पर डीप फ्रीजर में पनीर पाया गया, पनीर के मिलावटी होने के संदेह पर पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जांच के लिए भेजे गये। जांच परिणाम प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7Cy81UP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7Cy81UP
via IFTTT
Comments
Post a Comment