NSUI की भूख हड़ताल: छात्र नेता हुआ बेहोश:बुधवार रात पुलिस-प्रशासन ने चार छात्रों को पहुंचाया अस्पताल, एक को किया भर्ती Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

NSUI की भूख हड़ताल: छात्र नेता हुआ बेहोश:बुधवार रात पुलिस-प्रशासन ने चार छात्रों को पहुंचाया अस्पताल, एक को किया भर्ती

जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा प्राइवेट कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने में भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद मंगलवार को NSUI के छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। मंगलवार को भी इनको जबरन हटाने का प्रयास कियास था। पर बुधवार रात भूख हड़ताल पर बैठे छह छात्र नेताओं में से चार की हालत बिगड़ गई। बुधवार रात NSUI के जिला उपाध्यक्ष युवराज पवैया बेहोश होकर गिर पड़े थे। मौका की तलाश में बैठी पुलिस और प्रशासन की टीम डॉक्टरों को लेकर पहुंची और छात्र नेता युवरात सहित चार छात्र नेताओं को एम्बुलेंस में लेकर मुरार अस्पताल पहुंची है। जिसमें युवरात को भर्ती किया गया है। जबकि छात्र नेता जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा और राहुल मावई अभी भी आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। ग्वालियर में NSUI के छात्र नेता लगातार जीवाजी यूनिवर्सिटी द्वारा प्राइवेट कॉलेजों को संबद्धता दिए जाने में भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आए दिन विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किए जा रहे थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिस कारण मंगलवार से NSUI के छात्र नेता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवराज पवैया अपने पांच अन्य साथियों सैंकी, कृष्णा, अंकित, पवन व राहुल मावई के साथ आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठ गए थे। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा थाने को शिकायत भेजी गई तो पुलिस विश्वविद्यालय आई और छात्रों को टेंट हटाने के लिए कहा। इसी बीच कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पहुंचे तो रजिस्ट्रार से उनकी बातचीत हुई। इसके बाद पुलिस लौट गई थी। मंगलवार शाम को पुलिस इकट्ठा होना शुरू हुई तो छात्र नेताओं को इसकी भनक लग गई। उन्होंने आनन-फानन में सुंदर कांड का पाठ शुरू करवा दिया। इससे पुलिस के कदम ठिठक गए। सुंदर कांड समाप्त होने के बाद छात्र नेताओं ने रात 9 बजे रामधुन शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस उनको नहीं हटा सकी थी। बुधवार को बेहोश हुआ छात्र नेता, बिगड़ी चार की तबीयत बुधवार को फिर से पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को हटाने के लिए योजना बनाई थी। पर इससे पहले ही रात को NSUI का जिला उपाध्यक्ष युवराज पवैया बेहोश हो गया। छात्र नेता के बेहोश होने पर हंगामा खड़ा हो गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस, जिला प्रशासन व डॉक्टरों की टीम ने एसडीएम विनोद सिंह, सीएसपी नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बेहोश हुए छात्र नेता युवराज पवैया को तत्काल मुरार स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया है। अभी पुलिस उसके लेकर पहुंची ही थी कि पता लगा कि अनशन पर बैठे पांच में से तीन और छात्रों सैंकी, कृष्णा व अमित उर्फ अंकित की भी तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उनको भी पुलिस और प्रशासन लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। अब दो छात्र पवन और राहुल मावई धरना व अनशन पर बैठे हुए हैं। एनएसयूआई का कहना एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा का कहना है कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे है। हमारा साथी बेहोश होकर गिर पड़ा। पर जीवाजी यूनिवर्सिटी प्रबंधन की संवेदनहीनता देखिए कोई मिलने तक नहीं आया।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d24C908
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...