मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
4 अगस्त को परीक्षा:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा चार शहरों में होगी, 25 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
एमपी पीएससी की सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा 4 अगस्त रविवार काे हाेगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में चार शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में सेंटर बनाए गए हैं। चाराें शहराों में 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भोपाल में 19 सेंटर पर 6500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंदौर में 17 सेंटरो पर 6100 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा काे लेकर तैयारी शुरू हाे गई है। इस बार भी परीक्षा 8 विषयों के लिए हाेगी। इसमें 734 पद हैं। इससे पहले 9 जून काे आठ अन्य विषयों की परीक्षा हाे चुकी है। परीक्षा में नकलचियों पर नजर रहेगी। हर सेंटर पर जैमर भी लगेंगे। साथ ही उड़नदस्ते भी केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग करेंगे। इन विषयों के लिए हाे चुकी एग्जाम एमपी पीएससी 9 जून काे वनस्पति शास्त्र, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, होम साइंस, हिस्ट्री, गणित, संस्कृत जैसे विषयों के लिए परीक्षा हाे चुकी है। यह परीक्षा 826 पदों के लिए हुई थी। इसमें 25 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अंतिम चरण की परीक्षा 17 नवंबर काे हाेगी। दिसंबर 2022 में जारी हुआ था विज्ञापन राज्य शासन ने सहायक प्राध्यापक के लिए दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था। उसके बाद तीन बार परीक्षाएं स्थगित हुई। इसके कारण देरी होती गई। सहायक प्राध्यापक के कुल 1669 के साथ ही लाइब्रेरियन व स्पोर्ट्स ऑफिसर के 400 से ज्यादा पद हैं। सहायक प्राध्यापक के कुल 34 विषयों के 1669 पदों के लिए लिए परीक्षा होनी है। यह तीन चरणों में पूरी हाेगी। यह दूसरा चरण है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर कोई और तो एग्जाम नहीं दे रहा, इस पर सख्त नजर रहेगी। भीतर कोई अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन विषयों के लिए हाेगी परीक्षा
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Y8pfgvV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Y8pfgvV
via IFTTT
Comments
Post a Comment