मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया के समीप ब्रिज पर शुक्रवार शाम करीब 7 से 8 बजे आई-10 कार डिवाइडर में घुसने से दर्दनाक हादसा हुआ। कार में कुल 04 लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन एवं मित्र राजेंद्र जोशी और पत्नी उषा जोशी थे। जो शाजापुर से देवास जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया। घटना की जानकारी लगते ही मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को देवास के संस्कार हॉस्पिटल रवाना किया गया था। संस्कार अस्पताल देवास में डॉ. प्रमोद जैन करीब (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया। कार में सवार अन्य 03 लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण में मृत घोषित किया गया है। मृतकों में आशा जैन पति डॉ0 प्रमोद जैन करीब (60) निवासी तारानी कॉलोनी देवास,राजेंद्र जोशी (65) निवासी त्रिलोक नगर देवास और शउषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास है। मृतकों का कल पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WjF3IYw
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WjF3IYw
via IFTTT
Comments
Post a Comment