मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 15 फरार वारंटियों को धर दबोचा है। सिटी कोतवाली टीआई जय प्रकाश ने बताया कि विभिन्न मामलों के फरार वारंटियों को पकड़ा गया है। जिसमें लूट,चोरी,हत्या,420 और मारपीट समेत कई मामलों के आरोपी शामिल हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी काट रहे थे। टीआई जय प्रकाश पटेल के मुताबिक पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया। अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। जिसके बाद से अपने सहयोगी स्टाफ के साथ 24 घंटे अभियान चलाया। मुखबिरों की सूचना और पुलिस बल की सक्रियता से सभी बदमाश पकड़े गए। 24 घंटे के अंदर दर्जन भर से अधिक वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से गिरफ्तार उन्हें जेल भेज दिया गया है। आगामी दिनों में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार है। शहर में शांति कायम रहे और लॉ एण्ड आर्डर का पालन सुनिश्चित ढंग से हो। जिसके लिए पुलिस अधिकारियों के आदेश और मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/H4G1PK6
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/H4G1PK6
via IFTTT
Comments
Post a Comment