मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
14 दिन पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन रद्द:पलवल स्टेशन में निर्माण के चलते 4सितंबर से 18सितंबर नही चलेगी पातालकोट एक्सप्रेस
छिंदवाड़ा के यात्रियों को एक बार फिर ट्रेन सुविधाओ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेल्वे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिन बाद पातालकोट फिरोजपुर एक्सप्रेस ट्रेन बंद रहेगी। पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की 4सितंबर से 18सितंबर तक रेल्वे सेवाए बाधित रहेगी।रेल्वे से मिली जानकारी अनुसार नॉर्दर्न रेल्वे के पलवल में निर्माण कार्य की वजह से सितंबर में 15दिन पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाए बाधित रहेगी। रेल्वे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन क्रमांक 14626 फिरोजपुर -पातालकोट(सिवनी) ट्रेन 4 सितंबर से 17सितंबर तक और ट्रेन क्रमांक 14623(सिवनी) पातालकोट - -फिरोजपुर ट्रेन 5सितंबर से 18सितंबर तक बाधित रहेगी। जानकारी के मुताबिक पलवल रेलवे स्टेशन में निर्माण के चलते रेलवे ने ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। कलमना में रेलवे कार्य, निरस्त रहेगी एक्सप्रेस ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत कलमना रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन कार्य के चलते वाया छिंदवाड़ा होते हुए रीवा-इतवारी, इतवारी-रीवा, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रीवा-इतवारी(11756) एक्सप्रेस 18 अगस्त तक निरस्त रहेगी। वहीं इतवारी-रीवा(11755) एक्सप्रेस 17 एवं 19 अगस्त को निरस्त है। वहीं नागपुर-शहडोल (11202)एक्सप्र्रेस 20 अगस्त तक एवं शहडोल-नागपुर(11201) एक्सप्रेस 19 अगस्त तक निरस्त रहेगी। उल्लेखनीय है कि बीते छह माह में आधा दर्जन से अधिक बार दोनों एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त हो चुकी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7JvtLRQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7JvtLRQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment