मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
SDM ने सीनियर बालक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया:छात्रों के बीच बैठकर व्यवस्थाओं के विषय में ली जानकारी
रायसेन एसडीएम मुकेश सिंह ने मंगलवार रात 8:30 बजे अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ बैठ कर छात्रावास की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। साथ ही छात्रावास के हर कमरे और टॉयलेट में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने पीने के पानी, भोजन के विषय में भी जानकारी ली। एसडीएम ने बच्चों से बारिश के बीच छात्रावास में कोई परेशानी तो नहीं हो रही, इस विषय में भी जानकारी ली। छात्रों ने एसडीएम के सामने पढ़ाई करने बाली टेबल की मांग रखी। छात्रों की इस मांग पर एसडीएम ने छात्रावास की अधीक्षक को छात्रों की टेबल से संबंधित समस्या का निराकरण करने निर्देश दिए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Be4Hk7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Be4Hk7
via IFTTT
Comments
Post a Comment