मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदेशी जीव-जंतुओं को पालना हुआ आसान:रीवा में वन विभाग ने किया कार्यशाला का आयोजन ; नए नियमों की दी गई जानकारी
गुरुवार को रीवा के ईको पार्क में वन विभाग के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि अब किसी भी विदेशी जीव-जंतु या पक्षी की प्रजातियों को पालना आसान हो गया है। नए संशोधनों के मुताबिक विदेशी प्रजातियां वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसूची 4 के अंतर्गत आती हैं। जिसके लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति या पशु-पक्षियों का व्यापार करने वाली संस्था वैधानिक रूप से साइट पर रजिस्ट्रेशन करके लवबर्ड्स, अफ्रीकन ग्रे पैरेट, सन् कन्योर्, रेट फुट ,टोरटइज , ग्रीनइगुआना ,बालपाइथन ,मकाउ एंपरर स्कॉर्पियन आदि को अपने पास रख सकते हैं। डीएफओ अनुपम शर्मा ने बताया कि जीवित वन्य प्राणियों को अपने पास रखने के लिए परिवेश पोर्टल 2 में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। जिसके लिए सभी वनकर्मचारियों को विदेशी मैमल्स रेप्टाइल्स और बर्ड्स के आकार रंग वा उनकी प्रमुख पहचान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि जीवित विदेशी प्राणी प्रजातियों का परिवेश पोर्टल पर 31 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W2crpKX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W2crpKX
via IFTTT
Comments
Post a Comment