मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में चोरों ने अब हनुमान मंदिर निशाने पर ले लिए है। गुना में टेकरी मंदिर से लाखों के जेवर उड़ाने के बाद भितरवार में हनुमान मंदिर की दानपेटी साफ करने के बाद चोर बीती रात करीब दो बजे पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित कोयला वाले हनुमान मंदिर पर पहुंचे। चोर गिरोह ने मंदिर के ताले तोड़ना शुरू कर दिया। चोर वारदात में सफल होते उससे पहले यहां से पुलिस मोबाइल निकली तो चोर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन चोर हाथ से निकल गए, लेकिन वारदात टल गई। टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात एसआई संतराम राठौर पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे और गश्त करते हुए स्टोन पार्क स्थित कोयला वाले हनुमान मंदिर पहुंचे तो कुछ संदेही दिखे जो मंदिर के गेट के पास खड़े थे। पुलिस को देखते ही युवक वहां से जाने लगे। मंदिर के पास पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि वह चोर थे और मंदिर का आधा ताला काट दिया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने आवाज लगाई तो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चोर गलियों के रास्ते भाग निकले। CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस पुलिस चोरों के भागने के रास्ते अब इस रास्ते पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। अगर समय रहते पुलिस मंदिर के पास नहीं पहुंचती तो चोर वारदात में सफल हो जाते।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XycKkIt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XycKkIt
via IFTTT
Comments
Post a Comment