मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मुरैना जिले में 01 जून से 25 अगस्त, 2024 तक 561.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 93.6 मिलीमीटर वर्षा अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 468.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख मुरैना श्री सैयद गजकर अली ने बताया कि जिले में 01 जून से 25 अगस्त तक सर्वाधिक 764 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई है। मुरैना में 637.6, पोरसा में 612, कैलारस में 592, सबलगढ़ में 449.5 और अम्बाह तहसील में सबसे कम 316 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं। 25 अगस्त, रविवार को सर्वाधिक 16 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई है। सबलगढ़ में 14, मुरैना में 13 और कैलारस में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N1egtJs
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/N1egtJs
via IFTTT
Comments
Post a Comment