मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तेज रफ्तार वाहन ने दोपहिया सवार को मारी टक्कर:चौरई केंद्रीय विद्यालय के पास हुआ भीषण हादसा, गंभीर हालत में युवक को छिंदवाडा किया रेफर
तेज रफ्तार वाहन ने चौरई केंद्रीय विद्यालय के सामने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घायल लगभग 15 मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर कराया है। घायल पीपरडाही का रहने वाला बताया जा रहा है। वह छिंदवाड़ा से चौरई की तरफ आ रहा था तभी अचानक सामने से आ रहा है एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि वह है सीधे रेलिंग से जाकर टकरा गया जिससे उसके सर में चोट आई है। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क के किनारे पड़ा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बाइक हो गई क्षतिग्रस्त इस हादसे के बाद युवक की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक के सर में चोट लगी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KbgoEhX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/KbgoEhX
via IFTTT
Comments
Post a Comment