मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पीथमपुर के लोहा व्यवसायी पर रेप का केस:युवती को नौकरी के नाम से बुलाया फिर की जबदस्ती,रात में तिलकनगर थाने पहुंचा था मामला
इंदौर की पलासिया पुलिस ने पीथमपुर के लोहा व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। व्यापारी ने नौकरी देने के बहाने युवती को बुलाया ओर उसके साथ रेप किया। हालाकि मामला पहले तिलक नगर थाने बुधवार रात पहुंचा था। लेकिन वहां से पलासिया पुलिस के पास भेज दिया गया। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 साल की शादीशुदा महिला ने सेजल मितल निवासी गीतानगर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। सेजल की पीथमपुर में लोहा फैक्ट्ररी है। युवती ने बताया कि सेजल से चार माह पहले पहचान हुई थी। इसके बाद नौकरी की बात को लेकर बुधवार को सेजल ने बुलाया ओर कोल्ड्रीक में नशा देकर रेप किया। युवती को वह बैठाकर अपनी कार में ले जा रहा था। यहां उसके पति ने सेजल की गाड़ी पहचान ली। इसके बाद पत्नी को बाहर निकाला। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। एसयूवी कार फोड़ी,महिला के पति से मारपीट मितल का मामला बुधवार रात तिलक नगर थाने पहुंचा था। बताया जाता है कि महिला के पति ने शेजल की कार फोड़ दी थी। इसके बाद सेजल ने बेसबाल के डंडे से महिला के पति की पिटाई कर दी। रात में मामला तिलक नगर थाने पहुंचा। लेकिन पीड़िता ने रेप होने की बात गीतानगर में बताई। इसके बाद उन्हें पलासिया थाने भेजा गया। रात में तिलक नगर में दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। इस मामले में पुलिस ने गुरूवार सुबह आने की बात कही। बताया जाता है कि सैजल ओर महिला आपस के एक दूसरे को पहचानते है। दोनेा की वॉट्सएप पर चेंटिग भी होती थी। महिला के पति ने उक्त चेंटिग देख ली थी। इसके बाद रात में उनका विवाद हुआ। हालाकिं पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर ही केस दर्ज किया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3VucxRg
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3VucxRg
via IFTTT
Comments
Post a Comment