ग्वालियर में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश:दिन में धूप, उमसभरी गर्मी, शाम को बरसे बादल, दो घंटे में 22.7 MM बारिश Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

ग्वालियर में शुक्रवार रात हुई झमाझम बारिश:दिन में धूप, उमसभरी गर्मी, शाम को बरसे बादल, दो घंटे में 22.7 MM बारिश

ग्वालियर चंबल अंचल में मानसून की दस्तक अच्छी बारिश के साथ हुई है। बुधवार को तेज बारिश के बाद गुरुवार को हल्की रिमझिम और अब शुक्रवार शाम को ग्वालियर में झमाझम बारिश हुई है। सुबह से धूप व दोपहर में चिपचिपाती गर्मी से लोग काफी परेशान थे, लेकिन शाम को शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत देते हुए पूरे शहर को तरबतर कर दिया है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। मानसून की बारिश का मजा सड़क पर जा रहे लोगों ने भीग कर लिया है और बढ़ रहे तापमान पर बारिश होने कारण कमी आई है। शुक्रवार को शाम 6 से 8 बजे के बीच 22.7 MM बारिश मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश के बाद शाम 6.30 बजे तापमान 26.4 डिग्री पर आ गया था। मौसम में अचानक घुली ठंडक ने ग्वालियर वासियों को गर्मी से बडी राहत दी है। रात 8.30 बजे तक 22.7 एमएम बारिश हुई है। ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार शाम को बादल जमकर मेहरबान हुए हैं। सुबह से दोपहर तक लोग चिपचिपाची गर्मी से बेहाल थे, लेकिन शाम को शहर में बादल जमकर बरसे हैं। ग्वालियर में शाम 5:30 बजे तक तेज धूप और चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। पर इसके बाद अचानक तेज हवा और बादल ने मौसम में बदलाव ला दिया। कुछ ही देर में तेज झमाझम बारिश में बदल गई है। मौसम विभाग वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन यानी 29 व 30 जून के बीच बारिश की संभावना जताई है। मानसून की अच्छी बारिश का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया है। मौसम विभाग एक दिन पहले ही मानसून की एन्ट्री की औपचारिक घोषणा कर चुका है। रात 8.30 बजे तक हुई है 22.7 MM बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को ग्वालियर में 22.7 MM (मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश शाम 6.30 बजे हल्की रिमझिम के रूप में शुरू हुई और इसके बाद तेज बारिश में बदल गई है। लगातार मानसूनी हवा और रिमझिम बारिश से ग्वालियर के मौसम में तेजी से गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सुबह से बादल के साथ धूप भी थी और उमस परेशान कर रही थी। दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे के बीच तापमान 36.0 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बादल छाने से मौसम एक दम बदल गया। तापमान तेजी से नीचे आया है। शाम 5.30 बजे तक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। अगले दो दिन अच्छी बारिश होगी मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से 29 से 30 जून तक ग्वालियर सहित अंचल में बारिश का दौर चलने वाला है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XPbOz9S
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...