मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जय हिंद सेना के सदस्यों ने सब पढ़ें-सब बढ़ें अभियान चलाया। इसी क्रम में रविवार को मजदूरों के बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट की और बच्चों को संकल्प दिलाया कि वह शिक्षा ग्रहण करने के प्रति सदैव अग्रसर रहे। अभियान में अरुण पांडे, वीर बहादुर, राणा भट्ट, दीपेंद्र सिंह बघेल, रोहित तिवारी, पीयूष रैकवार, देवराज विश्वकर्मा, सुभाष गोयल आदि सदस्य उपस्थित थे। जय हिंद सेना मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि सरकार शिक्षा के लिए इतना प्रचार-प्रसार कर रही है, इसके बावजूद गरीब मजदूरों के बच्चे सरकार की शिक्षा योजनाओं से वंचित हैं। ऐसे असहाय एवं गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा जय हिंद सेना ने उठाया है। सेना सब पढ़ें-सब बढ़ें अभियान चला रही है। अभियान में ऐसे बच्चे जो विद्यालय जाने में असमर्थ हैं, अशिक्षित हैं उन्हें शिक्षण सामग्री भेंट कर शिक्षा ग्रहण करने के प्रति जागृत किया जा रहा है। अभियान पूरे भोपाल में प्रतिदिन चलाया जा रहा है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qjmohBM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qjmohBM
via IFTTT
Comments
Post a Comment