मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिण्ड शहर में प्राइवेट स्कूलों द्वारा सांठगांठ कर किताबों को लेकर होने वाली कमशीनखोरी और पालकों से लूट बंद कराने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी जांच के लिए न तो कमेटी बनाई और नही कोई ठोस कदम कदम उठााय है। यदि जल्द ही इस दिशा में कोई कदम नही उठाया गया तो अखिल भारती विद्यार्थी परिषद प्रशासनिक अधिकारियों का विरोध करेगी। यह बात सोमवार को विरोध जताते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर एलके पाण्डे को ज्ञापन सौंपा। बतादें, कि शहर में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा जा रही महंगी और प्राइवेट प्रकाशन की किताबें तय दुकानों से मिल रही है, जिसमें पालकों को मोटी रकम चुकानी पड़ रही है। ऐसे में पालकों के साथ खुलेआम लूटपाट की जा रही है। इसको लेकर बीते सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा ऐसी दुकानों की जांच कर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही विद्यार्थी परिषद द्वारा आंदोलन करते हुए इस कमीशनखोरी का विरोध किया गया था। जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा बालवाड़ी पुस्तक भण्डार की जांच करते हुए उसमें निजी प्रकाशकों की मंहगे दाम की किताबें बेचने को लेकर सील्ड किया था। लेकिन कार्रवाई के दूसरे दिन ही दुकान को खोलने की परमीशन दे दी गई थी। सोमवार के रोज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इस कमीशनखोरी और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने का विरोध किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी जिलाध्यक्ष सूर्या भदौरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रायवेट स्कूल सांठगांठ के कारण चुनिंदा दुकानों पर ही स्कूल की किताबें मिलती है, जिनकी कीमत एनसीईआरटी की पुस्तकों से काफी ज्यादा होती है। यह सीधे तौर पर पालकों के साथ लूट है। इसको लेकर एबीवीपी ने चरणबद्ध आंदोलन चलाया है। प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच के लिए कोर कमेटी नही बनाई, बल्कि दोषी पाए गए किताब विके्रता की सील्ड दुकान को खोलने के आदेश दिए है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस मामले में बारीकी से जांच और स्कूलों का निरीक्षण करने की मंाग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही सही जांच न करने पर प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव व विरोध करने की अल्टीमेटम भी दिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bL7qAK1
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bL7qAK1
via IFTTT
Comments
Post a Comment