मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया। जिसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना स्टेशन रोड अंतर्गत महू नीमच बस स्टैंड रोड पर रतलाम के साक्षी पेट्रोल पंप निवासी राहुल (30) पिता बंशीलाल पाटीदार ने शुक्रवार शाम कार के अंदर कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालात बिगड़ गई। कीटनाशक पीने के दौरान कार में एक दोस्त भी था। एंबुलेंस से राहुल को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक ने कीटनाशक क्यों पीया, इस बारे में कोई कारण सामने नहीं आया है। दोस्त भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस कार में युवक ने कीटनाशक पीया है उसके नंबर जीजे 06 पीएफ 1396 है। कार के आगे जिला अध्यक्ष रतलाम विश्व हिंदू महासंघ की नेम प्लेट भी लगी हुई पाई गई। कार के फोटो सोशल मीडिया पर आए है। फिलहाल पुलिस थाना स्टेशन रोड मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UARxmyd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/UARxmyd
via IFTTT
Comments
Post a Comment