मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ट्रेन की चपेट में आने से 17 गायों की मौत:शाजापुर जिले के दिल्लौद गांव के पास हुआ हादसा, 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन
शाजापुर में ग्राम दिल्लौद के पास रेलवे पटरी पर बुधवार शाम करीब 4.45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 17 गायों की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 40 मिनट ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। सूचना मिलने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09525, हापा-नाहरलागुन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार शाम करीब 4.45 बजे शाजापुर रेलवे स्टेशन से पहले ग्राम लोंदिया के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर गौवंश का झुंड आ गया। चालक ट्रेन को कंट्रोल करता तब तक 17 गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी गोवंश के शव क्षत-विक्षत हो गए और शवों के टूकड़े दूर तक रेलवे ट्रेक पर फैल गए। ग्रामीण हरी सिंह ने बताया कि इनमें दो गायें ऐसी थी जिनके पेट में बच्चा था और हादसे में वे भी मारे गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद आई एक और ट्रेन ने भी दो गायों को कुचल दिया। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में 17 गायों की मौत हुई है। शाजापुर रेलवे स्टेशन मास्टर आरसी मीणा ने बताया है ट्रेक पर मवेशियों के ट्रेन की चपेट में आने के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट मौके पर ही खड़ी रही। ट्रेन की जांच पूरी होने के बाद इसे आगे रवाना किया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ckIsnT2
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ckIsnT2
via IFTTT
Comments
Post a Comment