बीजेपी प्रत्याशी के पास 70 तोला सोना, 20 किलो चांदी:छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए किया नामांकन; 6 महीने में ₹46 लाख बढ़ी संपत्ति Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

बीजेपी प्रत्याशी के पास 70 तोला सोना, 20 किलो चांदी:छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए किया नामांकन; 6 महीने में ₹46 लाख बढ़ी संपत्ति

छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे कमलेश शाह की संपत्ति पिछले 6 महीने में 46 लाख 50 हजार रुपए बढ़ी है, जबकि अचल संपत्ति नहीं बढ़ी है। वर्तमान में उन्होंने कुल संपत्ति 16 करोड़ 71 लाख 40 हजार रुपए बताई है, जबकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुल संपत्ति 16 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपए बताई थी। भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन कमलेश शाह ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तेज बारिश के बीच सीधे एसडीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन जमा कराया। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू और अमरवाड़ा से पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं मोनिका बट्‌टी भी मौजूद थी। दैनिक भास्कर के सवाल, 'कांग्रेस अब तक अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का चयन नहीं कर पाई?' इस पर सीएम ने कहा, 'वे दया के पात्र हैं।' अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। यहां से कमलेश शाह पहले कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 29 मार्च को बीजेपी जॉइन करने पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। चल संपत्ति बढ़ी, अचल नहीं रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दिए एफिडेविट में कमलेश शाह ने वर्तमान में चल संपत्ति 2 करोड़ 76 लाख 80 हजार रुपए बताई है, जबकि 2023 में उन्होंने चल संपत्ति 2 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपए दर्शायी थी। वहीं, वर्तमान में अचल संपत्ति 13 करोड़ 94 लाख 60 हजार रुपए बताई है। 2023 में भी इतनी ही संपत्ति बताई थी। इसके अलावा, उन्होंने 3 करोड़ 31 लाख रुपए का लोन भी बताया है। अचल संपत्ति में 178 एकड़ जमीन का भी जिक्र किया है। यह हर्रई जागीर के अलावा पैतृक जमीन बसुरिया, बालघोघरा और परासिया के पगारा और नरसिंहपुर जिले में है। पत्नी से ज्यादा सोना कमलेश शाह के पास कमलेश शाह के पास उनकी पत्नी माधवी शाह के मुकाबले अधिक सोना है। शपथपत्र के मुताबिक कमलेश शाह के पास 70 तोला सोना और 20 किलो चांदी है, जबकि माधवी शाह के पास 50 तोला सोना और 15 किलो चांदी है। उनके पास 7 फाेर व्हीलर हैं, तो पत्नी के पास सिर्फ एक कार है। नकदी भी उनके पास 25 लाख रुपए है। वहीं, माधवी शाह के पास सिर्फ 5 लाख रुपए कैश हैं। पत्नी के तीन बैंक खातों में करीब 25 लाख रुपए जमा हैं। कमलेश शाह के 4 बैंक खातों में 10 लाख रुपए जमा हैं। 54 शक्ति केंद्र प्रभारियों को नियुक्त किया नामांकन भरने के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 54 शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जवाबदारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में भी जमकर मेहनत करना है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में लीड कम नहीं होनी चाहिए। शेष राव यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमरवाड़ा में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के समक्ष छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी शेष राव यादव को दी गई। वर्तमान में वे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गोंगपा भी मैदान में, कांग्रेस ने अभी नहीं उतारा उम्मीदवार अमरवाड़ा उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) भी मैदान में है। 17 जून को पार्टी ने देव रावेन भलावी के नाम की घोषणा की है। देव रावेन भलावी गोंगपा से लोकसभा उम्मीदवार भी थे। उन्हें 55988 वोट मिले थे। उधर, कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम और आंचलकुंड के सेवादार गणेश महाराज के नाम पर मंथन कर रही है। कमलनाथ के खास रहे हैं कमलेश शाह कमलेश शाह कमलनाथ के खास रहे हैं। वे छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से तीन बार से विधायक रहे हैं।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6iFECDX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...