मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
निर्माणाधीन मकान के पिलर में फंसा मिला युवक का शव:रॉड शरीर के आर-पार हुई; रीवा में देर रात घर की छत पर सोया था
रीवा में निर्माणाधीन मकान के पिलर की रॉड में युवक का शव फंसा मिला। युवक के शरीर से रॉड आर-पार हो गई। इस वजह से शव को बाहर निकालना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ढेकहा मोहल्ला अंतर्गत शिवानी कॉम्प्लेक्स के पास की है। मृतक की पहचान शिवानी कॉम्प्लेक्स निवासी पंकज तिवारी के रूप में की गई है। पेशे से चालक है और देर रात घर की छत पर सोया था। जिस जगह पर यह घटना हुई है, वहां एक मकान का निर्माण चल रहा है। इसके पिलर की छड़ें निकली हुई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक किसी कारण से नींद से जागा होगा, उसी दौरान छत से नीचे गिरकर पिलर की रॉड में फंस गया होगा। गुरुवार को स्थानीय लोग जब सुबह घरों से बाहर निकले तो उन्होंने लाश को पिलर की रॉड पर लटकते देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिलर की रॉड में फंसी लाश को बाहर निकाला। पुलिस पूरे मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jMDNVIn
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/jMDNVIn
via IFTTT
Comments
Post a Comment