मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिण्ड में गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। यह शहादत दिवस हर साल सिख कैलेंडर के मुताबिक जेष्ठ मास के 24वें दिन मनाया जाता है। सिख समाज व पंजाबी समाज के लोगों ने शहादत दिवस पर सिख धर्म के पंचम गुरू अर्जुन देव को याद करते हुए हाउसिंग कॉलोनी में छबीली लगाई गई। प्रसाद वितरण किया गया। उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। शहादत दिवस पर गुरु अर्जुन देव के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्हें महान कार्यों के लिए जाना जाता है। लोग इस दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। सिन्धी एवं पंजाबी समाज के द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में मीठे शर्बत की छबीली लगाई गई। जिसमें सभी राहगीरों को शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया। सिख धर्म के अनुयायियों के द्वारा गुरुद्वारे में भी भक्तिभाव से पूजा अरदास की गई है। छोटे बच्चों को गुरु अर्जुन देव के विषय में विस्तार से बताया गया। उनकी जीवनी को आदर्श बनाकर उस पर चलने के लिए भी समाज के द्वारा कहा गया है। इस अवसर पर शोभा बालवानी, दलजीत कोर, हेमा बालवानी, मधु कृष्णानी ,मधु अरोरा, रिंकी अरोरा, प्रीति मेहरोत्रा, नीलम अरोरा, पिंकी अरोरा, शिखा चावला ,सोनू चावला ,ज्योति कृष्णानी ,नरेंद्र सिंह अरोरा, देवेंद्र सिंह अरोरा, हर्षदीप सिंह अरोरा, सिमरन ,सीरत ,सृष्टि ,माही ,स्वाति ,जस्सी अरोड़ा मधु कृष्णानी रेखाकृष्णानी ऋचा कृष्णानी कंचन सिमरन फेरवानी, बबली चावला ,नरेंद्र चावला , बबलू सिन्धी , देवेन्द्र अरोरा, नरेंद्र अरोरा, दीपक चावला,निर्मल बलवानी,, साहिब अरोरा, दिनेश,बालवानी , रमेश मखीजा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9utVInN
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9utVInN
via IFTTT
Comments
Post a Comment