मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
हिट एंड रन का मामला:नवेगांव पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 युवक की मौत
छिंदवाड़ा सिवनी हाईवे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे चौरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चौरई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसानवेगांव पेट्रोल पंप के पास उसे वक्त हुआ जब रामगढ़ निवासी 2 बाइक सवार आकाश यादव पिता ज्ञानदास उम्र 25 साल और अखिलेश कहार पिता आत्माराम उम्र 24 साल दोनो छिंदवाडा से चौरई आ रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आकाश यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि अखिलेश को इलाज हेतु चौरई अस्पताल भेजा गया है । जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। चौरई हाईवे पर थम नहीं रहे हादसे चौरई हाईवे पर एक दिन पहले ही एक और सड़क हादसा हुआ था, लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए आवाज उठने लगी है ।लोगों ने पुलिस से मांग की है कि तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा जाए ताकि इस तरह के हादसे को रोका जा सके।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cPnzJXU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cPnzJXU
via IFTTT
Comments
Post a Comment