मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आवारा कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत:2 महीने पहले कुत्ते ने किया था जख्मी, झाड़-फूंक में लगा रहा परिवार; शरीर में फैला पॉइजन
डूंगरिया में आवारा कुत्ते के काटने से जख्मी 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। 2 महीने पहले 11 अप्रैल को बच्चे को कुत्ते ने काटा था। 3 दिन पहले उसने दम तोड़ा। अब जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिवार बच्चे की झाड़ - फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए। नागपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्चे के शरीर में पॉइजन फैल गया था। डुंगरिया के खेड़ापति माता मंदिर के समीप चार नंबर निवासी प्रभुप्रसाद बिंझाड़े के 12 साल के बेटे दुर्गाप्रसाद को खेलते वक्त आवारा कुत्ते ने काट लिया था। प्रभुप्रसाद का कहना है कि स्थानीय अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले गए। नागपुर ले जा रहे थे, 6 - 7 किलोमीटर का रास्ता और बचा था, तभी बेटे की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को मौत की जानकारी नहीं दी और उसका कफन - दफन कर दिया। अब मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है। समय पर नहीं मिला इलाज नहीं तो बच जाती मासूम की जान मृतक बच्चे के परिजनों की मानें तो उन्होंने शुरू में झाड़ - फूंक भी कराई। जब उसे आराम नहीं लगा तो उसे डॉक्टर के पास ले गए। लगभग 2 महीने के बाद मासूम की मौत हो गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uxsipLT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/uxsipLT
via IFTTT
Comments
Post a Comment