मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना पोखारी गांव में दो गुटों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए जवा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक घटना आपसी रंजिश की वजह से हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक राम शिरोमणि मांझी का नाती गांव के ही पटेल परिवार के यहां ट्रैक्टर चलाता था। रात में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मृतक के नाती के साथ मारपीट की गई। जिसकी सूचना उसके परिजनों को मिली तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली राम शिरोमणि मांझी के सीने में जा लगी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद काफी देर बाद मामला शांत हो पाया। जहां पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xvhSUQX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/xvhSUQX
via IFTTT
Comments
Post a Comment