मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
चमचमाती लाइट, म्यूजिक के बीच रैंप वॉक करते बकरे, हर कोई इन्हें बस देखता ही रह गया। यह नजारा था ईंटखेड़ी स्थित एक गार्डन का, जहां मंगलवार को बकरों की रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें पूरे ईवेंट में 177 किलो का किंग शॉ स्टॉपर रहा।किंग को देखने जन सैलाब उमड़ गया।हर कोई किंग की एक झलक पाने को बैताब दिखाई दिया। इब्राहिम गोट फार्म के मालिक सोहेल एहमद ने किंग को लांच किया और मुंबई निवासी ओवेज़ ने किंग को 21 लाख में ख़रीदा। इसके अलावा इस शो में करीब 20 से अधिक बकरों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में महाराष्ट्र से कई खरीदार भी बकरे खरीदने पहुंचे। खाता है काजू बादाम सोहेल बताते हैं कि किंग कोई साधारण बकरा नहीं है यह काजू बादाम पिस्ता अंजीर और खजूर खाता है । गर्मी से बचाने के लिए इसके चारों तरफ़ कूलर लगाए गए हैं । इसको टानिक से नहलाया जाता है और इसका वेक्सिनेशन भी करवाया गया है। किंग में इतनी ताक़त है कि अगर ग़ुस्सा हो जाए तो चार लोग बड़ी मुश्किल से उसको कंट्रोल में कर पाते हैं। बता दें कि किंग इस शो में शो स्टॉपर रहा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ITmXblw
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ITmXblw
via IFTTT
Comments
Post a Comment