मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
बलवाडा थाना प्रभारी टीएल कटारे को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी धर्मराज मीणा ने सोमवार को आदेश जारी किया। हालांकि आदेश में लाइन अटैच का कारण प्रशासकीय दृष्टि से किया जाना बताया गया है। लेकिन यह आदेश उस समय आया है, जब टीआई के रिटायरमेंट को केवल 5 दिन शेष थे। 30 जून को टीआई कटारे का कार्यकाल पूर्ण होकर वे सेवानिवृत होने जा रहे थे। लेकिन इसके पहले खरगोन लाइन भेजने का आर्डर आ गया। उल्लेखनीय है की सीएल कटारे ने अगस्त 2023 में बलवाडा टीआई के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बलवाड़ा में उनकी सेवा अवधि दस माह रही।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EFy9OnX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/EFy9OnX
via IFTTT
Comments
Post a Comment