मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शिवराज के बेटे कार्तिकेय बोले- दुनिया ने बहुत परीक्षा ली:सीहोर में कहा- जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया, पिता सीएम नहीं रहे, तब ज्यादा लोकप्रिय
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने सीहोर में कहा कि दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कई उंगलियां उठाई गईं। कहा गया कि इस बार सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन जनता ने ऐसे लोगों को मुंहताेड़ जवाब दिया। यह बात कार्तिकेय चोहान ने शुक्रवार को भैरूंदा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने पिता शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत पर लोगों का आभार भी जताया। इस मौके पर कार्तिकेय की मां साधना सिंह भी शामिल रहीं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्तिकेय ने कहा कि आपके नेता बड़े नेताओं में जाने जाते हैं। जब वे सीएम थे, तब तो लोकप्रिय थे ही, लेकिन जब मुख्यमंत्री नहीं रहे, तब और ज्यादा लोकप्रिय हो गए। कार्तिकेय चौहान ने कहा, ‘ आपमें, मुझमें शिवराज जी में कोई फर्क नही देखता। हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं। 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं. लोगों ने कहा कि सरकार बनाना मुश्किल है, लेकिन ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम जनता ने किया। 2024 के चुनाव में विदिशा संसदीय क्षेत्र की बैठक में सभी ने विचार रखे, जो चौंकाने वाले थे, लेकिन परिणाम सामने आए। डेढ़ लाख से जीत दर्ज कराई।’
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Hy38oa
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0Hy38oa
via IFTTT
Comments
Post a Comment