मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:दतिया में पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका, भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार शाम दतिया जिला कांग्रेस ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। किला चौक पर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक किला चौक पर राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। महंगाई से आम आदमी परेशान: कांग्रेस पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा केवल बड़े उद्योगपतियों को मिल रहा है, जबकि आम जनता रोजमर्रा के खर्चों से जूझ रही है। बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की ताजा मूल्य वृद्धि ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर यह फैसला अतिरिक्त बोझ बनकर आया है। उन्होंने सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WT06vV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WT06vV
via IFTTT
Comments
Post a Comment