मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लापता:शाजापुर में दूल्हे ने शादी के लिए दिए थे ₹1.10 लाख; थाने में की शिकायत
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में शादी के महज तीन दिन बाद ही दुल्हन लापता हो गई। ग्राम डुंगरी के रहने वाले रामनिवास ने अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखे की आशंका जताई है। रामनिवास के मुताबिक, वह 15 मई को अपनी पत्नी नंदनी और छोटे भाई जगदीश के साथ आगर के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर परिसर में नंदनी ने बाथरूम जाने की बात कही और वहां से चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो दोनों भाइयों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शादी के लिए दिए थे 1 लाख 10 हजार रुपए मीडिया से बात करते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी महाराष्ट्र की रहने वाली 21 साल की नंदनी के साथ कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। रामनिवास ने खुलासा किया कि यह रिश्ता तय कराने के बदले उसने मोहना के रहने वाले भूरा भाई नाम के व्यक्ति को 1 लाख 10 हजार रुपए नकद दिए थे। लुटेरी दुल्हन का शक शादी के सिर्फ तीन दिन बाद पत्नी के इस तरह गायब होने से रामनिवास को शक है कि वह किसी बड़ी साजिश या 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का शिकार हुआ है। उसे डर है कि पैसे लेने के बाद एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत उसे धोखा दिया गया है। पुलिस कर रही मामले की जांच इस मामले को लेकर रामनिवास ने आगर पुलिस थाने और मोहन बड़ोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मंदिर के सीसीटीवी फुटेज और बिचौलिए की जानकारी जुटाकर महिला की तलाश में लग गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i2cWgQP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/i2cWgQP
via IFTTT
Comments
Post a Comment