मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
उधारी के पैसे मांगने पर मजदूर को मारी गोली:शिवपुरी में भरमार बंदूक से फायर, हाथ और काख में लगे छर्रे; आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगना एक मजदूर को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पहुंचे मजदूर पर आरोपी ने भरमार बंदूक से फायर कर दिया। गोली के छर्रे मजदूर के हाथ और काख में लगे। घायल की जान बच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव ने बताया कि फरियादी अच्छेलाल आदिवासी निवासी मजरा बंजारी, ग्राम अमुहाय अपने उधार के पैसे मांगने आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद चला दी गोली पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर से भरमार एकनाली बंदूक निकाली और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली के छर्रे अच्छेलाल के बाएं हाथ और काख में लगे, जिससे वह घायल हो गया। पहाड़ी क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सीतापाठा मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र से आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध भरमार बंदूक जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उपजेल पिछोर भेज दिया गया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Tb85rBQ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Tb85rBQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment