मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पन्ना में बिना सड़क, पानी-ड्रेनेज सुविधा के प्लॉट बेचे:कांग्रेस ने भू-माफियाओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा, कहा- बार-बार बिजली कटौती से भी लोग परेशान
पन्ना जिले में बढ़ती जनसमस्याओं और प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि अगर इन समस्याओं का जल्द हल नहीं निकला, तो पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि भले ही सरकारी शराब दुकानें शहर से बाहर कर दी गई हैं, लेकिन शहर के अंदर धड़ल्ले से शराब की होम डिलीवरी हो रही है। इसके अलावा, पहाड़ी खेरा रोड पर रामबाग मंदिर के पास अवैध रूप से मांस-मछली की दुकानें चलने से धार्मिक माहौल खराब होने का आरोप भी लगाया गया है। नए वार्डों की अनदेखी और बुनियादी समस्याएं नगर पालिका के विस्तार के बाद जो नए वार्ड जोड़े गए हैं, उनकी हालत बेहद खराब है। कांग्रेस का आरोप है कि इन वार्डों में सड़क, साफ पानी, स्ट्रीट लाइट और नालियों जैसी बुनियादी सुविधाओं का नामोनिशान नहीं है और विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। बिजली कटौती और किसानों के साथ मनमानी भीषण गर्मी के बीच बिजली कंपनी की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अधिकारी आम जनता से बदतमीजी करते हैं। साथ ही, प्राइवेट कंपनियों के किसानों के खेतों में बिना मुआवजा दिए जबरन बिजली के खंभे गाड़ने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। भू-माफियाओं का बोलबाला जिले में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को लेकर भी प्रशासन को घेरा गया। कांग्रेस के अनुसार, भू-माफिया रेरा (RERA) के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और बिना सड़क, पानी या ड्रेनेज की सुविधा दिए लोगों को प्लॉट बेचकर ठग रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/76VlCas
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/76VlCas
via IFTTT
Comments
Post a Comment