मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर निगम कमिश्नर का बड़ा एक्शन:वित्तीय क्षति पहुंचाने के मामले में सहायक राजस्व निरीक्षक की सेवा की समाप्त
निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी (मूलपद - सहायक राजस्व निरीक्षक) अरविंद नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में नायक पर लगे आरोप सही पाए गए। आरोपों के संबंध में नायक से स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के प्रावधानतर्गत दीर्घशास्ति अधिरोपित करते हुए अरविन्द नायक को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त किया गया। अरविंद नायक ने अपनी ड्यूटी के दौरान ग्राम बिचौली मर्दाना स्थित सम्पत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में किए गए संशोधन के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपर आयुक्त (राजस्व) नगर पालिक निगम, इन्दौर के स्तर से प्रेषित जांच प्रतिवेदन में उक्त सम्पत्ति कर खाता क्रमांक 1001346534 अग्रवाल पब्लिक स्कूल (लर्न बाय अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट) निगम रिकार्ड अनुसार जोन कमांक 19 वार्ड क्रमांक 76 में वर्ष 2014-15 से दर्ज होकर ये सम्पत्तिकर खाता ई-नगर पालिका पोर्टल पर 23 अगस्त 2025 की स्थिति में आवासीय / व्यवसायीक/होस्टल- कुल क्षेत्रफल 577006 वर्गफीट होकर कुल मांग 3,19,79,612 /- दर्ज होना पाई गई। खुद की यूजर आईडी का किया इस्तेमाल, निगम को पहुंचा वित्तीय क्षति ई-नगर पालिका पोर्टल पर संपत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में आवासीय / व्यवसायीक-कुल क्षेत्रफल 315525 वर्गफीट की कुल संचयी मांग 1,82,88,053/- दर्ज होकर उक्त खाते में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, नायक ने अपनी यूज़र आई.डी. से बिना सक्षम स्वीकृति लिए संशोधन करते हुए, निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाई थी। इसके लिए इन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। विभागीय जांच में अरविंद नायक पर आरोप सिद्ध पाए गए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/laFbA8K
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/laFbA8K
via IFTTT
Comments
Post a Comment