मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, युवती की शिनाख्त नहीं:हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया था शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे
ग्वालियर में बोरे में बंद मिली युवती की लाश की 45 दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर 4 हफ्ते पहले हत्या का मामला दर्ज किया था। 16 सितंबर को घाटीगांव घेंगोली में सांक नदी के रपटे पर युवती की लाश मिली थी। उसके हाथ - पैर भी बंधे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की मौत गला घोंटने से हुई है। सिर, आंख पर गहरे घाव हैं। घाटीगांव थाना प्रभारी जीवन लाल माहौर ने बताया युवती की उम्र 19 से 21 साल के लगभग है। शरीर पर लाल और सफेद रंग का सलवार-सूट था। पीएम रिपोर्ट 18 सितंबर, बुधवार को आ गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हम अब तक घटनास्थल से लेकर हाईवे और पनिहार टोल पर लगे एक सैकड़ा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर चुके हैं। युवती की शिनाख्त होने पर पुलिस हत्यारों गिरेबान तक पहुंचेगी युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस शहर के अलावा दूसरे शहरों तक भी पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस ने शहर के साथ ही आसपास के सभी जिलों से 15 सितंबर और इससे पहले लापता हुई युवती की उम्र के लगभग की युवतियों की डिटेल खंगाली है। एएसपी देहात निरंजन शर्मा का कहना है घाटीगांव थाने की एक टीम युवती के शव की शिनाख्त के लिए लगातार जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त होने पर ही पुलिस आरोपियों की गिरेबान तक पहुंच पाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/921rF73
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/921rF73
via IFTTT
Comments
Post a Comment