मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी झंझाड पिता पारसिया को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि न्यायालय के प्रकरण में धारा 25 (1-बी) आयुध अधिनियम में आरोपी झंझाड पिता पारसिया (38) निवासी ग्राम बोम्या कई दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसका न्यायालय बड़वानी ने स्थायी वारंट जारी किया था। इसके तहत एक दिन पूर्व पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वारंटी झंझाड को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक अजमेरसिंह रावत, आरक्षक हितेंद्र, संतोष व अजय शामिल रहे। इस वर्ष अब तक 449 वारंटी गिरफ्तार एसपी जगदीश डावर के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी, फरारी और गिरफ्तार वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक अभियान के तहत पुलिस ने 449 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन वारंटियों पर 9 लाख 23 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एएसपी अनिल पाटीदार और एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने स्थायी वारंटीयों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6LCHMWp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/6LCHMWp
via IFTTT
Comments
Post a Comment