मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रेलवे स्टेशन से गिरकर घायल हुए मजदूर से मिले मंत्री:इलाज करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया, मजदूर को दी आर्थिक मदद
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर काम करने के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर से शनिवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुलाकात की। शहर के उपनगर में घासमंडी के रहने वाले छोटू जाटव के पेट, सीने में सरिए घुस गए थे। दो सरिए पेट में घुस गए थे, तो एक सरिया सीने के आर-पार हो गया था। मजदूर जेएएच में भर्ती है। मंत्री ने हाल चाल जाना, साथ ही डॉक्टरों को सम्मानित किया। मंत्री ने घायल को दी आर्थिक सहायता ऊर्जा मंत्री शनिवार रात जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। छोटू जाटव का हालचाल जाना। डॉक्टरों द्वारा छोटू जाटव का बेहतर इलाज करने के लिए सम्मानित किया। साथ ही छोटू जाटव के परिवार को 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजन को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने किया डॉक्टरों का सम्मान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोटू जाटव की जटिल सर्जरी करने वाले चिकित्सक डॉक्टर अंजली जलज, डॉक्टर हिमांशु चंदेल, डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर आरकेएस धाकड़ तथा अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WIN7Tlv
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/WIN7Tlv
via IFTTT
Comments
Post a Comment