मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में यक्षगान का आयोजन:पारंपरिक नृत्य रूपों से भारतीय ज्ञान और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है-निदेशक
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में लोक नृत्य यक्षगान का आयोजन किया गया। यह आयोजन कर्नाटका राज्य के पारंपरिक लोक नृत्य और नाट्य रूप यक्षगान की प्रस्तुति के रूप में हुआ, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल रत्नों में से एक है। निदेशक प्रो. रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि भारतीय लोक नृत्य और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन अत्यावश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि यक्षगान जैसे पारंपरिक नृत्य रूपों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है। यक्षगान, जो कर्नाटका का प्रमुख लोक नृत्य है, अपनी विशिष्ट शास्त्रीय पृष्ठभूमि और नृत्य-नाट्य शैली के लिए प्रसिद्ध है। यह नृत्य नाट्य रूप रामायण और महाभारत जैसे महान ग्रंथों की कथाओं पर आधारित होता है और पारंपरिक संगीत के साथ मंदिरों और गांवों के चौराहों पर प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रस्तुति को SPIC-MACAY द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कर्नाटका के प्रसिद्ध गुरु के. शिवानन्द हेगड़े एवं उनके सहयोगियों ने प्रस्तुति दी। भोपाल परिसर के भवभूति प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में यक्षगान के विविध शास्त्रीय संगीत, नृत्य कला और प्राचीन अनुलेखों का सम्मेलन दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव साबित हुआ। इसे भारत के नृत्य रूपों में से सबसे मनमोहक माना जाता है। इस अवसर पर परिसर के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और यक्षगान की प्रस्तुति का आनंद लिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन नाट्यशास्त्र अध्ययन एवं अनुसंधान केंद्र के प्राध्यापक डॉ. प्रसाद रमेश भिड़े ने किया, जिनके मार्गदर्शन में अन्य प्राध्यापकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qbjX8WG
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qbjX8WG
via IFTTT
Comments
Post a Comment