मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने समीक्षा बैठक ली:17 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन,सिंह ने कहा लोकपथ एप से 7 दिन में सड़कों की होगी मरम्मत
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारियों को बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, म.प्र.भारिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश अंगारिया, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, सौंसर विधायक विजय चौरे, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य शेषराव यादव, नगर निगम महापौ विक्रम अहके, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे और कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एसपी शअजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, डीएफओ साहिल गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिले के नवाचार "वॉश ऑन व्हील्स" की खुले दिल से की सराहना , जिले की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं - बैठक में कलेक्टर सिंह और सीईओ जिला पंचायत कुमार द्वारा जिले में स्वच्छता के लिए आधुनिक समाधान के तौर पर किए गए नवाचार "वॉश ऑन व्हील्स" की जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री सिंह ने जिला प्रशासन के "वॉश ऑन व्हील्स" नवाचार की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर और देश में अपने तरह का अनूठा नवाचार है। इस नवाचार से एक ओर जहां हमारे स्वच्छता साथी पूरी सेफ्टी और डिग्निटी के साथ स्वच्छता का कार्य कर पा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें आजीविका का अच्छा साधन उपलब्ध हो रहा है। इस नवाचार की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके लिए बधाई दी। साथ ही स्वच्छता साथी शैलेंद्र सिकरवार जनपद जामई और अनामिका बेलवंशी जनपद हर्रई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों और व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों की सफाई के अभाव में उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल "स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील्स" (WoW) की शुरुआत की है। इस पहल की शुरुआत 26 सितंबर 2024 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ब्लॉक तामिया की ग्राम पंचायत छिंदी से की है। "वॉश ऑन व्हील्स" सेवा एक आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा गियर का उपयोग करते हुए सफाई मित्रों द्वारा संस्थागत और घरेलू शौचालयों की सफाई की पहल है। यह न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्वच्छता साथियों के लिए सुरक्षित और उत्पादक आजीविका का माध्यम भी बन रही है। यह सेवा ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालय, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, और हॉस्टल जैसी जगहों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करती है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत घरेलू शौचालयों की सफाई को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। सफाई मित्रों को प्रशिक्षित कर, रूट चार्ट और अनुबंध निर्धारित किए गए हैं। सफाई कार्य के लिए आधुनिक उपकरण जैसे बैटरी और बिजली से चलने वाली वॉशिंग मशीनें, यूनिफॉर्म, दस्ताने, मास्क, हेलमेट, और अन्य सुरक्षा गियर प्रदान किए गए हैं। प्रति शौचालय इकाई के लिए 0-5 किमी दूरी पर 200 रूपये और 5 किमी से अधिक दूरी पर 250 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। जिसके बाद पर स्वच्छता साथियों को 25 से 30 हजार तक मासिक आय प्राप्त हो रही है, जो पहले बहुत कम थी।सीएम हेल्पलाइन का नहीं हो दुरुपयोग - राजस्व महाभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने राजस्व महाभियान 2.0 में जिले की उपलब्धि के लिए बधाई दी और 15 दिसंबर 2024 तक चलने वाले राजस्व महाभियान 3.0 के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्तीकरण, नक्शा बटांकन आदि के शेष लंबित एवं नए सभी कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। सुशासन और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा में प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वास्तविक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टि के साथ निराकरण कराएं। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि सीएम हेल्प लाइन का दुरुपयोग नहीं हो पाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पी.आई.यू और एमपी आर.डी.सी. को अपने सभी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। लोकपथ मोबाइल एप में सड़क के गढ्डों या खराब सड़क संबंधी शिकायतें करने नागरिकों को करें जागरूक - प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 02 जुलाई 2024 को "लोकपथ" मोबाइल एप लॉन्च किया गया है। इसमें विभाग अंतर्गत प्रदेश की सभी सड़कों को दर्ज किया गया है। इनमें गड्ढे होने या खराबी होने पर कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से लोकपथ एप के माध्यम से जियो टैग फोटो अपलोड कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। लोकपथ के माध्यम से सड़कों के रखरखाव के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। लोकपथ एप पर प्राप्त हर एक शिकायत का निराकरण संबंधित अधिकारी को 07 दिन के अंदर करना होता है। ऐसा न करने पर अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। इस एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और लोगों को इसके उपयोग के लिए जागरूक करें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आशिफ मंडल ने बताया कि लोकपथ एप में जिले के 263 मार्ग दर्ज किए गए हैं। विगत 04 माह में एप के माध्यम से कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं हैं, जिनमें से 61 का निराकरण किया जा चुका है। शेष 01 शिकायत इसी सप्ताह प्राप्त हुई है, जिसका भी निराकरण भी समय सीमा में किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1jIgM3q
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1jIgM3q
via IFTTT
Comments
Post a Comment