मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दमोह कोतवाली क्षेत्र के लोको इलाके में किराए से रहने वाले चार युवाओं के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनके घर का सामान भी छीनकर ले गए। शुक्रवार रात घायल ने युवक कोतवाली पहुंचे कर शिकायत दर्ज कराई है। टीआई आनंद राज ने तीन नामजद और एक अन्य यानी कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में वेंडर का काम करता है। रात में वह साथी दिनेश पवैया, जितेंद्र सिंह सिकरवार और रोहित भदौरिया के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी वार्ड में रहने वाले कृष्णा तिवारी कुछ साथियों के साथ पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी। हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा तिवारी के साथ चिंटू पांडे और नासिर खान के कई लोग थे, जिन्हें हम जानते नहीं। रोहित भदौरिया ने बताया कि पिटाई के कारण आंख से खून निकल आया। उसके बाद घर का सामान उठा कर ले गए, जिसमें मोबाइल और ₹5000 नकद भी शामिल है। मकान मालिक के भरोसे पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने आए। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है। विवेचना पूरी होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rZbIhUP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/rZbIhUP
via IFTTT
Comments
Post a Comment